वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने का सर्वश्रेष्ठ तरीका कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार: WHO

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2021

नयी दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन में दक्षिण पूर्वी एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा है कि वायरस और उसके विभिन्न स्वरूपों को फैलने से रोकने के लिए कोविड-19 संबंधी उपयुक्त बर्ताव ही सर्वश्रेष्ठ तरीका है। उन्होंने कहा कि जांच, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाना, पृथक-वास तथा उपचार के प्रयास बढ़ाने होंगे। कोरोना वायरस के मामलों में आई तेजी को लेकर पीटीआई-को दिए एक साक्षात्कार में सिंह ने रोग के खिलाफ लड़ाई में खांसने व छींकने संबंधी शिष्टाचार बरतने, हाथों की साफ-सफाई और सामाजिक दूरी के महत्व के बारे में बात की। अप्रैल माह की शुरुआत से ही भारत में रिकॉर्ड संख्या में संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री महेश जोशी का 82 वर्ष की आयु में निधन

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सामाजिक दूरी के उपाय तथा आवाजाही पर पाबंदी से लोगों के बीच संपर्क सीमित होगा और कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार घटेगी। लॉकडाउन संबंधी सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि स्थानीय महामारी विज्ञान, जोखिम का आकलन जैसे कि स्वास्थ्य प्रणालियों की क्षमता के आधार पर ही इस तरह के फैसले लिए जाने चाहिए। वायरस के स्वरूपों के बारे में उन्होंने कहा कि इनकी मौजूदगी के बारे में जो जानकारी उपलब्ध है वह व्यवस्थित नहीं है। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ वायरस के स्वरूपों पर अपने ‘वायरस इवॉल्यूशन वर्किंग ग्रुप’ के जरिए नजर रख रहा है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में BJP को बहुमत? सामिक भट्टाचार्य बोले- अब Didi को आराम करने का मौका मिलेगा

‘अपने दम पर सरकार बनाएंगे’: Thalapathy Vijay की TVK का ऐलान, DMK-Stalin को बड़ा झटका

SpiceJet को Delhi High Court से दोहरा झटका, 144 करोड़ की Review Petition खारिज, लगा जुर्माना

बंगाल में Central Forces रहेंगे या नहीं? Post-Poll Violence पर Supreme Court में 11 मई को अहम सुनवाई