वीकेंड पर जाने के लिए बेस्ट हैं मुंबई के आसपास की यह जगहें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2019

काम से ब्रेक लेकर 2-3 दिन की छुट्टियों में मूड फ्रेश करना चाहते हैं तो मुंबई के आसपास कई खूबसूरत जगहें हैं। काम के तनाव से रिलैक्स होने के लिए ये जगहें बेस्ट हैं, तो चलिए इस वीकेंड घूमने के लिए तैयार हो जाइए।

मुंबई से 96 किलोमीटर दूर यह हिलस्टेशन बेहद सुंदर है। यहां की चिक्की बहुत मशहूर है। वीकेंड के लिए यह बेस्ट पिकनिक स्पॉट है और यह खासतौर पर उन ‘पॉइंट्स’ के लिए जाना जाता है जो पिकनिक मनाने वालों को खूबसूरत पहाड़ियों और घाटियों के अद्भुत नज़ारें दिखाते हैं। राजमाची पॉइंट कई लोगों का फेवरेट डेस्टिनेशन है। इसके अलावा टाइगर्स पॉइंट जिसे टाइगर्स लीप भी कहा जाता है, मशहूर दर्शनीय स्थल है। मॉनसून में लोनावला और भी खूबसूरत लगता है।

माथेरान 

माथेरान, मुंबई के पास स्थित सबसे पुराने हिल स्टेशनों और पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस में से एक है। यहां का दृश्य वैसे तो बारिश के मौसम में सुहाना लगता है, लेकिन वीकेंड पर आप कभी भी यहां पिकनिक मनाने जा सकते हैं। नेरल-माथेरान टॉय ट्रेन की सवारी का यहां अलग ही मज़ा है। 

इसे भी पढ़ें: परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताने के लिए दिल्ली-NCR की सबसे बेहतरी जगहें

अलीबाग 

बीचों के लिए मशहूर अलीबाग आप फेरी से जा सकते हैं। यह बहुत मशहूर टूरिस्ट स्पॉट हैं और यहां वीकेंड पर लोगों की खूब भीड़ रहती है। यहां पहुंचने के लिए आप गेटवे ऑफ इंडिया के बीच से फेरी ले सकते हैं और समुद्र की सैर का मज़ा लेते हुए अलीबाग पहुंच सकते हैं। यदि आप लॉन्ग ड्राइव करना चाहते हैं तो भी सड़के अच्छी है।

पंचगनी

पंचगनी मुंबई और पुणे के लोगों के लिए बेहतरीन पिकनिक स्पॉट बन चुका है। यह मुंबई से 285 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और अपने सुहाने मौसम के लिए मशहूर है। यहां आने पर सिडनी पॉइंट ज़रूर जाएं, यहां से आप धोम डैम; द डेविल’स किचन का नज़ारा देख सकते हैं। पुरानी कथाओं के अनुसार यह वही स्थान है जहां पांडवों ने कुछ पल बिताए थे। साथ ही पारसी पॉइंट भी देखें, जो आपको कृष्णा घाटी का एक शानदार नज़ारा दिखाता है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली वालों के लिए Weekend पर घूमने के लिए एकदम Perfect जगह है रानीखेत

मुंबई-गोवा हाइवे पर स्थित कर्नाला पक्षी अभयारण्य मुंबईकरों के लिए एक सुंदर और सुकूनभरा वीकेंड डेस्टीनेशन है। खूबसूरत सह्याद्रि पर्वतमाला पर स्थित, यह 4.8 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ घना जंगल है। आप यहां 150 से अधिक प्रकार के पक्षियों की प्रजातियों और लगभग 37 प्रकार के एवियन प्रवासियों को देख सकते हैं। आकर्षक पिकनिक स्पॉट होने के साथ ही यह जगह मुंबई के पास ट्रैकिंग के लिए दिलचस्प है।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें