विश्वासघात दिवस मना रहे किसान, राकेश टिकैत बोले- किसानों के साथ हुई वादाखिलाफी, घाव पर नमक छिड़कने का किया काम

By अनुराग गुप्ता | Jan 31, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सोमवार को केंद्र सरकार पर एक भी वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। इसी के साथ ही किसान संगठन सोमवार को विश्वासघात दिवस मना रही है। दरअसल, केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी की अलग-अलग सीमाओं पर किसानों का एक साल से अधिक समय तक आंदोलन चला था। 

इससे पहले राकेश टिकैत ने रविवार को कहा था कि केंद्र सरकार ने दिल्ली में जो भी वादा किया है उसे पूरा करें। हम चुनाव से अलग हैं हमारा एक मत है हम भी किसी को दे देंगे। मैं किसी का समर्थन नहीं कर रहा। जनता सरकार से ख़ुश होगी तो उन्हें वोट देगी, नाराज़ होगी तो किसी और को वोट देगी। 

इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में बोले अमित शाह, गन्ने के भुगतान में देरी की स्थिति में किसानों को ब्याज सहित मिलेगा पैसा

गौरतलब है कि किसानों ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी समेत अन्य मांगों को लेकर एक साल से अधिक समय तक प्रदर्शन किया था। जिसके बाद केंद्र सरकार ने अपना रुख बदलते हुए केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस ले लिया था और किसानों की समस्याओं के समाधान की बात कही थी।

प्रमुख खबरें

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना 1,500 रुपये और चांदी 2,000 रुपये हुई सस्ती

एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों की संख्या में आई गिरावट, वित्त वर्ष 2025-26 में 3,343 कर्मी हुए कम

गठबंधन को लेकर ईमानदार नहीं है समाजवादी पार्टी, मुसलमानों के मुद्दों पर साधी चुप्पी: इमरान मसूद

बिहारशरीफ में Shrawan Kumar ने पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद, कहा- दुख की घड़ी में Bihar सरकार साथ