IPL 2021: दुबई में कामयाब नहीं हो पा रहा 'डी कंपनी' का सट्टेबाजी वाला दांव, पुलिस ने तैयार किया पूरा प्लान

By अंकित सिंह | Sep 28, 2021

आईपीएल 2021 का दूसरा चरण शारजाह, दुबई और अबू धाबी में चल रहा है। आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी की भी खबर खूब रहती है। इन सब के बीच आईपीएल के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठित सट्टेबाजों के गिरोह की ओर से कैसिनो को किराए पर लिया गया था जहां सट्टेबाजी की प्लानिंग थी। इसके अलावा शारजाह और अबू धाबी के कई होटलों को किराए पर लेकर एक पूरा नेटवर्क चलाने की योजना थी जिसका अब भंडाफोड़ हो चुका है। दुबई पुलिस की ई-क्राइम ब्रांच ने इस पूरे नेक्सेस को तोड़ दिया है जिसकी वजह से सट्टेबाजी का पूरा प्लान फेल होता नजर आ रहा है। स्थानीय अधिकारियों ने इस बात को जरूर स्वीकार किया है कि आईपीएल मैचों के दौरान पाकिस्तान में बैठे डी गैंग के लोग सट्टेबाजी में बड़ा खेल करने की कोशिश में लगे रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: सनराइजर्स की जीत पर कप्तान विलियमसन बोले- टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ

दुबई के तमाम होटलों की भी जानकारी रखी जा रही है जहां सट्टेबाजी का खेल हो सकता है। अधिकारियों की सबसे बड़ी कामयाबी तो यही है कि फिलहाल इस साल अब तक कोई भी सट्टेबाजी का मामला नहीं आया है। बावजूद इसके दुबई और शारजाह के प्रमुख होटलों में पुलिस की टीम लगातार निगाह बनाई हुई है। दुबई की दो प्रमुख कैसीनो पर भी टीम की नजर है। जिन होटलों में भारतीय अक्सर जाकर रुकते हैं वहां भी प्रशासन पैनी नजर रखे हुए है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता