हैवानियत की हदें पार! छह बदमाशों ने मां-बेटी का अपहरण कर करते रहे गैंगरेप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2020

बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में 40 वर्षीय एक महिला एवं उसकी 12 वर्षीय बेटी का हथियारबंद छह बदमाशों ने कथित रूप से अपहरण कर दोनों के साथ सामूहिक बलात्कार किया। यह घटना बुरहानपुर जिला मुख्यालय से करीब 21 किलोमीटर दूर शाहपुर थानांतर्गत ग्राम बोदरली के पास शुक्रवार-शनिवार रात को घटी। खरगोन रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक तिलक सिंह ने रविवार को बताया, ‘‘जंगल से लगे एकांत में स्थित गिट्टी के क्रेशर प्लांट पर शुक्रवार-शनिवार रात को आए हथियारबंद छह बदमाश परिवार के मुखिया को बंधक बनाकर उसकी 40 वर्षीय पत्नी और 12 वर्षीय बेटी को समीप के केले के खेत में ले गए और मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।’’

सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का रहने वाला है और लंबे समय से यहां रह रहा है। शाहपुर पुलिस थाना प्रभारी संजय पाठक ने बताया कि इस संबंध में शनिवार को छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 376-डी (सामूहिक बलात्कार), 347, 363 और अन्य संबंधित धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास