भारतीय बॉक्सिंग फेडरेशन को मिली निलंबन की धमकी, जानिए क्या है वजह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2020

नयी दिल्ली। भुगतान नहीं करने के कारण अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) की नाराजगी का सामना कर रहा भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) वैश्विक संस्था द्वारा निलंबन की धमकी के बाद 20 मई तक एक लाख 20 हजार डॉलर का भुगतान करेगा। मेजबान फीस (चार लाख डालर) का भुगतान नहीं करने के कारण भारत 2021 पुरुष विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी का अधिकार गंवा चुका है जिसके बाद एआईबीए ने बीएफआई पर पांच लाख डॉलर का जुर्माना लगाया। एआईबीए ने बीएफआई पर नयी दिल्ली में 2018 में हुई महिला विश्व चैंपियनशिप की पूरी मेजबान फीस नहीं देने का भी आरोप लगाया और इस राशि को तीन लाख 60 हजार डॉलर बताया।

इसे भी पढ़ें: डु प्लेसिस ने की धोनी की तारीफ, कहा- वह बेहतरीन कप्तान, अंदर से स्थिति भांपना उनकी सबसे बड़ी ताकत

बीएफआई के एक सूत्र ने बताया, ‘‘हम तीन महीनों- मार्च, अप्रैल, मई- किश्त का भुगतान करेंगे जो एक लाख 20 हजार डॉलर होती है। यह भुगतान 20 मई तक किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस पूरी समस्या का सौहार्दपूर्ण हल निकलने की उम्मीद है।’’ सूत्र ने उम्मीद जताई कि बातचीत के बाद जुर्माने की राशि को हटा दिया जाएगा। एआईबीए ने भुगतान के लिए इस महीने के अंत की समय सीमा दी है। बीएफआई को भेजे गए एआईबीए के पत्र के अनुसार, ‘‘हम आपको याद दिला रहे हैं कि एआईबीए के नियमों के अनुसार अगर कोई राष्ट्रीय महासंघ एआईबीए को लंबित भुगतान करने में नाकाम रहता है तो उसे निलंबित किया जा सकता है।’’ एआईबीए ने कहा कि भारत समय सीमा का पालन करता है या नहीं इसके आधार पर वे बीएफआई के मामले को कार्यकारी समिति की मौजूदा आनलाइन बैठक के दौरान उठाएंगे। एआईबीए के अंतरिम अध्यक्ष मोहम्मद मोस्ताशेन ने इससे पहला कहा था कि भारत एक दिसंबर 2019 की समय सीमा तक मेजबान शहर फीस का भुगतान करने में विफल रहा है जिससे वैश्विक संस्था को 2021 प्रतियोगिता की मेजबानी सर्बिया को देने को बाध्य होना पड़ा। बीएफआई ने भुगतान में विलंब के लिए जरूरी औपचारिकाएं पूरी नहीं होने को जिम्मेदार ठहराया था।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा