उत्तर प्रदेश के भदोही में अशिक्षित व्यक्ति के नाम एटीएम कार्ड जारी कराने के बाद खाते से पैसे निकाले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2025

भदोही में जालसाजी का एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमें एक अशिक्षित ग्रामीण व्यक्ति के बैंक से एटीएम कार्ड जारी कराने के बाद आरोपियों ने उसके खाते से करीब दो लाख रुपये निकाल लिए।

प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चौहान का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में बचत खाता है, जिसमें उसने दो लाख रुपये जमा कर रखे थे। श्रीवास्तव ने कहा कि पढ़ा लिखा नहीं होने के कारण हरिहर ने कभी एटीएम कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया।

उन्होंने बताया कि हरिहर के खाते से 8 मई, 2025 से 11 मई, 2025 के बीच 15 बार में 1,98,400 रुपये निकाले गए। श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि चौरसिया ने चौहान की तरफ से एटीएम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था और स्थानीय डाककर्मी दीपक सिंह से मिलीभगत करके एटीएम प्राप्त किया। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

आरक्षण पर दिए बयान पर अड़े Shankersinh Vaghela, बोले- माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता

AISA अध्यक्ष Neha की हिरासत पर भड़के INDIA गठबंधन के नेता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

Hardoi Police ने कार से 14 किलो गांजा किया बरामद, महिला समेत 4 तस्कर अरेस्ट

Press Club of India ने CEC विरोध के दौरान पत्रकारों से बदसलूकी की निंदा की