भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान ने लाहौर में राजगुरु की 116वीं जयंती मनाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2024

भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान ने शनिवार को यहां स्वतंत्रता संग्राम के नायक शहीद राजगुरु की 116वीं जयंती मनाई। फाउंडेशन ने कई वकीलों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में लाहौर उच्च न्यायालय परिसर में जिन्ना हॉल में केक काटने का समारोह आयोजित किया।

वकील मियां गुलाम उल्ला जोया ने कहा कि तीनों को झूठे मामले में फांसी दी गई थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार को उनके बलिदान को पहचानना चाहिए क्योंकि वे लोगों के लिए प्रकाश की किरण हैं।

पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने सेंट्रल असेंबली में भगत सिंह को दो बार श्रद्धांजलि दी थी और कहा था कि पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में कभी भी उनके जैसा कोई वीर सेनानी नहीं रहा।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश