भगवान दादा ने जड़ दिया था रामायण की मंथरा को चांटा, इसी थप्पड़ के कारण ललिता पवार को मार गया था लकवा

By रेनू तिवारी | Apr 18, 2020

फिल्मों के अगर नकारात्मक किरदारों की बात करें तो बॉलीवुड में  कई सितारे हैं जिनका चेहरा निगाहों नें सामने आ जाता है। अमरीश पुरी, प्राण, डेनी सहित कई ऐसे मेल विलेन थे जिन्होंने अपनी छाप छोड़ी। अगर फीमेल विलेन की बात करते हैं तो हमारी आंखों के सामने बस एक ही चेहरा नजर आता है वो है रामायण की मंथरा एक्ट्रेस ललिता पवार का। सिमेना में ललिता पवार से बहतरीन फीमेल नेगेटिव रोल किसी ने नहीं निभाया। उन्होंने अपने चेहरे और आंखों का इंडस्ट्री में खूब फायदा उठाया।

इसे भी पढ़ें: जब पाकिस्तान से होने वाला था युद्ध तो फौज में शामिल हो गये थे महाभारत के शकुनी मामा

ललिता पवार एक दिग्गज एक्ट्रेस थी। उन्होंने रामायण में भले ही छोड़ा सा मंथरा का किरदार किया हो लेकिन वह रामानंद सागर की टॉप बुक में थी। मंथरा का किरदार जिस तरीके ने उन्होंने निभाया था वह किरदार उनसे जीवन भर के लिए जुड़ गया था। हाल ही में दूरदर्शन ने चैनल पर एक बार फिर से रामायण का रिलीट टेलीकास्ट किया है जिसके बाद रामायँ के किरदारों की फिर एक बार चर्चा होने लगी है। इन्हीं किरदारों में से एक है मंथरा ललिता पवार जिसका 18 अप्रैल को जन्मदिन भी है। इस अवसर पर हम आपकों आज बताएंगे वो किस्सा जिसकी वजह से ललिता पवार की आंखों में दिक्कत आ गई थी।

इसे भी पढ़ें: निर्देशक संजय लीला भंसाली का करोड़ों का नुकसान! एक्ट्रेस आलिया भट्ट बनीं वजह?

1942 की बात है ललिता पवार और भगवान दादा सहित फिल्म कास्ट फिल्म 'जंग-ए-आजादी' की शूटिंग कर रही थी। इस दौरान फिल्म के लिए एक सीन शूट किया जाना था कि भगवान दादा ललिता पवार को थप्पड़ मारना था। इस सीन को थोड़ा रियल बनाने के लिए डायरेक्टर का निर्देश था भगवान दादा ललिता के गाल तक हाथ लेकर जाए। 

जब सीन शूट भगवान दादा ने सीन शूट करने के दौरान इतनी जोर ले थप्पड़ मार दिया जिसके कारण वह नीचे गिर गई और उनके कान से खून बहने लगा। खून के साथ ही उनके एक लाइड लकवा मार गया और आधा चेहरा और आंखे सिकुड़ गई। इस हादसे के बाद ललिता की जिंदगी बदल गई। इसके बाद ललिता पवार लंबे समय तक मनोरंजन की दुनिया से दूर हो गईं. कुछ समय के लिए उन्हें फिल्मों में भी खास काम नहीं मिला। ललिता को लगा कि अब क्या होगा मेरे करियर का लेकिन वक्त का पहिया कुछ ऐसा घूमा कि ललिला को नेगेटिव किरदार ऑफर हुए जहां उन्होंने अपनी कली दिखाई और अपने चेहरे, सिकूड़ी हुई आंख का खूब फायदा उठाया।

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर