भगवंत मान का ऐलान, जल्द ही जेल में ‘वीआईपी संस्कृति’ को खत्म करेगी पंजाब सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2022

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य की जेलों में ‘‘वीआईपी सेल’’ को प्रशासनिक खंड में परिवर्तित करके जल्द ही ‘‘वीआईपी संस्कृति’’ को समाप्त कर देगी। मान ने एक वीडियो संदेश में कहा कि जेलों को सही मायने में ‘सुधार गृह’ में परिवर्तित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जेल प्रशासन में सुधार के लिए अपनी सरकार की मंशा व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 50 दिनों में तलाशी अभियान के दौरान विभिन्न जेलों से 700 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल गैंगस्टर और जेल में अपराधियों द्वारा किया जा रहा था। मान ने कहा कि उनकी पार्टी ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद वह जेलों से सक्रिय गैंगस्टर और अपराधियों के नेटवर्क को खत्म कर देगी। 

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

Vatican से 7 अक्टूबर 1950 को Mother Teresa को मिली थी Missionaries of Charity की मंजूरी

RBI Monetary Policy | आम जनता को बड़ा झटका! RBI ने 4 साल बाद बढ़ाया रेपो रेट, अब 5.5% हुई दर, अब महंगे होंगे होम, कार और पर्सनल लोन

PM Narendra Modi के जनप्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, CM योगी ने दी बधाई