विधायक दल के नेता चुने गए भगवंत मान, नवनिर्वाचित विधायकों से कही यह अहम बात

By अनुराग गुप्ता | Mar 11, 2022

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को विधायक दल की बैठक बुलाई। इस बैठक में भगवंत मान को विधायक दल का नेता चुना गया। जिसके बाद उन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों को अहंकार नहीं करने की हिदायद दी। इस बैठक में आम आदमी पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा भी मौजूद रहे। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विधायक दल के नेता भगवंत मान ने नवनिर्वाचित विधायकों से कहा कि मेरी आप सभी से अपील है कि अहंकार न करें। हमें उन लोगों का भी सम्मान करना होगा जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया... सभी विधायकों को उन क्षेत्रों में काम करना चाहिए जहां से वे चुने गए हैं, न कि केवल चंडीगढ़ में रहें।

पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को शिकस्त देने वाली अमृतसर पूर्व से विधायक जीवनजोत कौर ने बताया कि विधायक दल की बैठक में भगवंत मान ने कहा कि हमें किसी से लड़ाई नहीं करनी है। हमें सबके साथ समान व्यवहार करना होगा। जनता से किए वादों को हम पूरा करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: भगवंत मान ने दिल्ली में केजरीवाल से मुलाकात की

कब होगा शपथग्रहण समारोह ?

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान 16 मार्च को शपथ लेंगे। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है। जिनके साथ भगवंत मान 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो करने वाले हैं। भगवंत मान ने बताया था कि शपथ ग्रहण समारोह महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के नवांशहर जिले में स्थित पैतृक गांव खटकर कलां में होगा।

प्रमुख खबरें

Mohsin Naqvi के खिलाफ ACC Board के 3 सदस्य, Bangladesh को मिल सकती है कमान

नई National Steel Policy से सस्ते आयात पर लगेगी रोक, Green Steel पर होगा फोकस

3 Crore से ऊपर की FD पर बैंकों को हर दिन सुबह 10 बजे तक घोषित करनी होगी नई Rate

Guwahati ODI: Jasprit Bumrah की गैरमौजूदगी में Nitish Kumar Reddy और गेंदबाजी पर नजरें