इस दिन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भगवंत मान, शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव में आयोजित होगा समारोह

bhagwant mann
प्रतिरूप फोटो

माना जा रहा है कि भगवंत की ताजपोशी 16 मार्च दिन बुधवार को होगी। भगवंत मान ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में बताया कि शपथ ग्रहण समारोह महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के नवांशहर जिले में स्थित पैतृक गांव खटकर कलां में होगा। पार्टी की शानदार चुनावी जीत पर भगवंत मान ने कहा कि लोगों ने अहंकारी लोगों को हराया।

जालंधर। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सूबे की 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस तथा अकाली दल-बसपा गठबंधन को काफी पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने धूरी सीट से 58,206 वोट के भारी अंतर से प्रचंड जीत दर्ज की। इसके बाद शुक्रवार को भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी प्रदेश सह प्रभारी राघव चड्ढा भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें: सिद्धू का तंज, जिन लोगों ने मेरे लिए गड्ढे खोदे, वे उनसे 10 गुणा ज्यादा गहरे गड्ढों में दफन हो गए 

कहां होगा शपथग्रहण समारोह

माना जा रहा है कि भगवंत की ताजपोशी 16 मार्च दिन बुधवार को होगी। भगवंत मान ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में बताया कि शपथ ग्रहण समारोह महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के नवांशहर जिले में स्थित पैतृक गांव खटकर कलां में होगा। पार्टी की शानदार चुनावी जीत पर भगवंत मान ने कहा कि लोगों ने अहंकारी लोगों को हराया और उन्होंने आम लोगों को विजयी बनाया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भगवंत मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और फिर पार्टी नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। भगवंत मान ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि शपथग्रहण समारोह राजभवन में नहीं बल्कि खटकर कलां में आयोजित होगा। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सौंपा इस्तीफा, कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त 

सभी दिग्गजों को मिली बुरी हार

स चुनाव में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, अकाली दल (शिअद) के कद्दावर नेता प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू, अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया जैसे बड़े नेताओं को शिकस्त का सामना करना पड़ा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़