भगवंत मान सरकार ‘बेहद ईमानदार’ है, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए कई कदम उठाए : केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2022

जालंधर (पंजाब)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में भगवंत मान नीत आम आदमी पार्टी की सरकार को बुधवार को ‘‘बेहद ईमानदार’’ बताया, जिसने अभी तक अपने तीन महीने के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाने समेत ‘‘कठोर फैसले’’ लेने से भी संकोच नहीं किया। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनके तहत परिवहन माफिया समेत विभिन्न प्रकार के माफिया फले-फूले थे।

इसे भी पढ़ें: अब अपने डिजिलॉकर डॉक्युमेंट्स WhatsApp पर भी डाउनलोड कर सकते हैं, डिटेल में जानें सारी जानकारी

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों से किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे और हम एक बार फिर पंजाब को ‘‘रंगला’’ बनाएंगे। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे कानून एवं व्यवस्था के मुद्दे पर मान सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि राज्य में पूर्ववर्ती सरकारों में गैंगस्टरों को राजनीतिक संरक्षण मिलता था। केजरीवाल ने कहा कि महज तीन महीनों में राज्य में 130 गैंगस्टरों को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व सरकारों में उन्हें (गैंगस्टरों को) राजनीतिक संरक्षण मिलता था।

प्रमुख खबरें

Gonda Tournament से विनेश की वापसी, Doping नियमों पर WFI से टकराव, दांव पर लगा करियर

China के 2 पूर्व रक्षा मंत्री को जिनपिंग ने सुनाई मौत की सजा, वजह जानकर चौंकी दुनिया

Tata Motors का बड़ा धमाका: अब 10 लाख से कम में Panoramic Sunroof वाली Nexon हुई लॉन्च

पर्सनल लोन अप्रूवल पाने के लिए आवेदन को मजबूत बनाने के आसान कदम