नीति आयोग की बैठक के बाद बोले भगवंत मान, पिछले 3 साल से पंजाब से कोई नहीं आया, PM मोदी के लिए कही ये बात

By अभिनय आकाश | Aug 07, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की सातवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक हुई। बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग सहित राज्य से जुड़े मुद्दों को पीएम मोदी के सामने रखाय़ बैठक में शामिल होने के बाद भगवंत मान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीएम बनने के बाद मेरी नीति आयोग के साथ पहली मीटिंग थी। दुर्भाग्य की बात ये है इससे पहले 3 साल किसी भी मीटिंग में पंजाब से कोई नहीं आया। हमारे मुख्यमंत्री आराम की जिंदगी जी रहे थे। आज में डिटेल में होमवर्क करके गया, डिटेल में मैनें पंजाब के मसले नीति आयोग के सामने रखे।

इसे भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश हुए, जानिए क्या है पूरा मामला

मुख्यमंत्री ने आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर के सामने का नाम भी रखा। सीएम मान ने कहा, "मैंने विदेश मंत्री जयशंकर के सामने अमृतसर का नाम उस स्थान के रूप में रखा है जहां सभी बैठकें होती हैं. हम अपनी संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर