'कभी रेल रोको तो कभी सड़क...', किसानों के विरोध प्रदर्शन पर बोले भगवंत मान, धरना प्रदेश बनता जा रहा पंजाब

By अंकित सिंह | Mar 04, 2025

पंजाब में तनाव चरम पर है। 5 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) द्वारा आयोजित 'चंडीगढ़ चलो' विरोध प्रदर्शन से पहले सत्तारूढ़ आप सरकार और किसान यूनियनों के बीच राजनीतिक गतिरोध बढ़ गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के एसकेएम की बैठक से बाहर निकलने के एक दिन बाद, किसान नेताओं ने मंगलवार को कहा कि राज्य पुलिस ने चंडीगढ़ में उनके नियोजित प्रदर्शन से पहले आधी रात को छापेमारी में कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। एसकेएम 37 किसान संघों का एक समूह है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब सरकार सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी पर रोक के लिए ड्रोन रोधी तकनीक की मदद लेगी

इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि वह "बिना उकसावे" के बाहर क्यों चले गए, मान ने कहा कि उन्होंने किसानों से कहा था कि बैठक और 'मोर्चा' साथ-साथ नहीं चल सकते। मान ने बाहर निकलने से पहले कहा था, "लेकिन अगर आप मुझसे कहते हैं कि बैठक के साथ-साथ मोर्चा भी जारी रहेगा, तो मैं बैठक रद्द कर देता हूं और आप मोर्चा जारी रख सकते हैं।" आधी रात को की गई छापेमारी मुख्यमंत्री मान के "बिना किसी उकसावे के" बैठक के बीच से चले जाने के कुछ घंटों बाद हुई। एक वायरल वीडियो में क्रांतिकारी किसान यूनियन के राज्य महासचिव गुरमीत सिंह मेहमा ने कहा कि मान के एसकेएम के साथ बैठक से बाहर निकलने के बाद पंजाब पुलिस ने किसान नेताओं के घरों पर छापेमारी शुरू कर दी। 

प्रमुख खबरें

Joshimath में Trans Bharat का Helicopter क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत

नेपाल से जुड़े हैं तार...कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास पर मद्रास HC का बड़ा एक्शन, जानें सरकार को क्या नोटिस जारी किया

Cyclone Arnab: ओडिशा के गंजाम में 4 रक्षा हेलीकॉप्टरों से गिराए गए 4500 किलो अनाज के पैकेट

फिर बढ़ेगा प्रदूषण, पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं हुई दोगुनी, कुल आंकड़ा 1007 पहुंचा