Farmers Protest: किसान नेताओं के घर पुलिस का एक्शन, चंडीगढ़ और बरनाला में कार्रवाई

farmers protest
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Mar 4 2025 10:00AM

भारतीय किसान यूनियन उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां के घर भी पुलिस पहुंची है, मगर उन्हें किसान नेता घर पर नहीं मिले। पुलिस की कई टीमें बरनाला में भी किसान नेताओं के घर पहुंची है। पुलिस का ये एक्शन चंडीगढ़ में पांच मार्च को लगने वाले मोर्चे से पहले हुआ है।

पंजाब के किसान नेता लगातार अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल कर बैठे है। चंडीगढ़ में धरने से पहले ही किसान नेताओं के घर पर पुलिस की टीमें पहुंची है। पुलिस ने नेताओं के घर ये कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां के घर भी पुलिस पहुंची है, मगर उन्हें किसान नेता घर पर नहीं मिले।

पुलिस की कई टीमें बरनाला में भी किसान नेताओं के घर पहुंची है। बता दें कि पुलिस का ये एक्शन चंडीगढ़ में पांच मार्च को लगने वाले मोर्चे से पहले हुआ है। मनसा में भी पुलिस की टीमों ने किसान नेताओं के घर छापेमारी की और कुछ किसान नेताओं को हिरासत में लिया है।

पंजाब में किसान अपनी मांगों को लेकर सरकार के सामने खड़े हुए है। चंडीगढ़ में किसानों को धरना देना है, इससे पहले बड़ी कार्रवाई हुई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने किसान नेता कुलवंत सिंह को नजर बंद कर दिया है। उनके घर पर सुबह ही छापा पुलिस ने मारा था। कुलवंत सिंह किसान सभा संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा है। उनके अलावा अन्य किसान नेता दलजिंदर सिंह हरियाउ को भी गिरफ्तार किया है।

इस मामले पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, "पंजाब सरकार दिल्ली में हार का गुस्सा किसानों पर निकाल रही है। पंजाब के लोग सरकार की नीतियों, अधूरे वादों और भ्रष्टाचार सहित नशाखोरी से तंग आ चुके हैं।"

All the updates here:

अन्य न्यूज़