भगवंत मान ने बताया, केजरीवाल ने बुलाई क्यों AAP विधायकों की मीटिंग, पंजाब मॉडल का भरा दम

By अंकित सिंह | Feb 11, 2025

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी के कपूरथला हाउस में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य के पार्टी विधायकों के साथ बैठक की। ताजा अपडेट के मुताबिक, मान दिल्ली के पूर्व सीएम से मिलने के लिए दिल्ली के कपूरथला हाउस पहुंचे थे। बैठक में केजरीवाल ने मान और विधायकों के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों पर चर्चा की। आप ने दावा किया है कि उनके पंजाब के सभी विधायक कपूरथला हाउस पहुंचे थे। 

कांग्रेस के दावे पर भगवंत मान ने कहा कि मैं प्रताप सिंह बाजवा से पूछूंगा कि दिल्ली में उनके कितने विधायक हैं। पंजाब की कानून-व्यवस्था ज्यादातर राज्यों से बेहतर है। सीमावर्ती राज्य होने के कारण हमें अतिरिक्त प्रयास करने होंगे और हम ऐसा कर रहे हैं। पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने कहा कि हम पंजाब को शासन और विकास का राष्ट्रीय मॉडल बनाएंगे। हमने इसके लिए विचार-विमर्श और योजना बनाई थी। दिल्ली में हमारी हार पर हम सभी की राय थी कि भाजपा ने सभी संस्थानों का दुरुपयोग किया। उन्होंने लोकतंत्र को लूटा है। दिल्ली के लोगों ने हमें विपक्ष के रूप में एक कर्तव्य सौंपा है। उन्होंने हमारी पूरी तरह उपेक्षा नहीं की है। 

इसे भी पढ़ें: अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, समर्थकों पर कस्टडी से आरोपी को छुड़वाने का आरोप

पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि दिल्ली चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई दिल्ली आ गई। अरविंद केजरीवाल ने सभी को धन्यवाद दिया. आने वाले 2 साल में पंजाब में कैसे काम तेज किया जाए इस पर चर्चा हुई। हम और काम करेंगे और देशभर में आम आदमी पार्टी का विस्तार होगा। वहीं, कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सवाल उठाते हुए कहा कि बैठक वहीं पंजाब में होनी चाहिए थी। वहां केवल एक ही व्यक्ति को जाने की जरूरत पड़ती। उन्हें (अरविंद केजरीवाल) वहां ले जाने के लिए पंजाब के हेलिकॉप्टर और चार्टर्ड प्लेन का इस्तेमाल किया गया होगा।' पंजाब के लोग भी उन्हें देख सकेंगे। 

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती