Bhagwant Mann की पत्नी Gurpreet Kaur ने पूर्व जज को भेजा कानूनी नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 22, 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने दुष्कर्म के एक मामले को दबाने के लिए पांच करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाने के लिए शनिवार को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश को कानूनी नोटिस भेजा। आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों के अनुसार डॉ. गुरप्रीत कौर ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश को कानूनी नोटिस भेजकर कहा कि वह 24 घंटे में इसका जवाब दें और ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह मामला तब सामने आया जब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पंजाब सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख को एक शिकायत के संबंध में नोटिस जारी किया।

ऐसे आरोप क्यों लगाए गए हैं, मामला क्या है, उन्हें इस बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए। शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को आरोपों का जवाब देना चाहिए। मजीठिया ने शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, आपकी पत्नी पर पांच करोड़ रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है और एनएचआरसी ने आपके डीजीपी और मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है।

उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए भगवंत मान को तुरंत मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश करनी चाहिए। मजीठिया ने अपनी पोस्ट में कहा, भगवंत मान, आपकी पत्नी के खिलाफ पांच करोड़ रुपये मांगने का गंभीर आरोप लगाया गया है। नैतिक आधार पर पंजाब के लोगों का आप पर भरोसा खत्म हो गया है।

तुरंत पंजाब के राज्यपाल को अपना इस्तीफा भेजें। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अधिकारियों को आरोप की जांच करने और दो सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। आयोग के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि दुष्कर्म के एक मामले के संबंध में पांच करोड़ रुपये की मांग की गई थी और इसमें कथित तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी का नाम जुड़ा था।

प्रमुख खबरें

Kartarpur Corridor फिर खोलने की मांग, CM Bhagwant Mann ने केंद्र से लगाई गुहार

DSIIDC के ऐप से दिल्ली में शराब की अग्रिम बुकिंग शुरू, 48 घंटे में खुद लेनी होगी डिलीवरी

UAE जाने वाले भारतीयों के लिए Travel Insurance जरूरी, दूतावास ने जारी की एडवायजरी

Delhi Weather: न्यूनतम पारा 15.3 डिग्री पहुंचा, तीन साल में अक्टूबर की सबसे सर्द सुबह