इस दिन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भगवंत मान, शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव में आयोजित होगा समारोह

By अनुराग गुप्ता | Mar 11, 2022

जालंधर। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सूबे की 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस तथा अकाली दल-बसपा गठबंधन को काफी पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने धूरी सीट से 58,206 वोट के भारी अंतर से प्रचंड जीत दर्ज की। इसके बाद शुक्रवार को भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी प्रदेश सह प्रभारी राघव चड्ढा भी मौजूद रहे। 

माना जा रहा है कि भगवंत की ताजपोशी 16 मार्च दिन बुधवार को होगी। भगवंत मान ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में बताया कि शपथ ग्रहण समारोह महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के नवांशहर जिले में स्थित पैतृक गांव खटकर कलां में होगा। पार्टी की शानदार चुनावी जीत पर भगवंत मान ने कहा कि लोगों ने अहंकारी लोगों को हराया और उन्होंने आम लोगों को विजयी बनाया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भगवंत मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और फिर पार्टी नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। भगवंत मान ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि शपथग्रहण समारोह राजभवन में नहीं बल्कि खटकर कलां में आयोजित होगा। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सौंपा इस्तीफा, कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त 

सभी दिग्गजों को मिली बुरी हार

स चुनाव में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, अकाली दल (शिअद) के कद्दावर नेता प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू, अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया जैसे बड़े नेताओं को शिकस्त का सामना करना पड़ा।

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav की रणनीति पर Brajesh Pathak का पलटवार, राहुल गांधी पर भी खूब बरसे

Pakistan के गृह मंत्री Mohsin Naqvi रविवार को जाएंगे Tehran, द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा

27 सीटों पर 27 हजार वोटों का लक्ष्य, Akhilesh Yadav ने बताया BJP को रोकने का प्लान

Dollar निर्भरता घटाने वाले mBridge प्रोजेक्ट से Saudi Central Bank बाहर निकला