Lucknow पहुँचे राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma, 'इंडिया गठबंधन' और Mamata Banerjee पर बोला हमला

By Prabhasakshi News Desk | May 24, 2024

लोकसभा चुनाव के प्रचार को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लखनऊ पहुंचे। जहां उन्होंने 'इंडिया गठबंधन' और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। 

उन्होंने कहा कि भारत का संविधान किसी भी धर्म के आधार पर आरक्षण को स्वीकार नहीं करता है। बंगाल में चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में कम से कम 35 सीटें निश्चित रूप से जीतेगी। अबकी बार 400 पार का नारा देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। राहुल गांधी पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय में संविधान की कई बार धज्जियां उड़ाई गई हैं। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की उपेक्षा करने को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला इंडिया गठबंधन पर भी परिवारवाद का आरोप लगाकर उन्होंने जमकर हमला बोला।

प्रमुख खबरें

Festival Season से पहले Sugar Price में भारी उछाल, सरकार ने Import Duty हटाने और स्टॉक लिमिट पर शुरू किया विचार

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

Manchester City के Midfield में मची खलबली, Rodri के बाद Tijjani Reijnders ने भी Al Qadsiah से मिलाया हाथ

Jose Mourinho का बड़ा खुलासा: Real Madrid के प्रस्ताव पर संशय में थे Rodri, इसलिए Barcelona जाना ही बेहतर