मनु भाकर ओलंपिक निशानेबाजी में तीन स्पर्धाओं में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व, इलावेनिल भी टीम में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2021

नयी दिल्ली। दुनिया की नंबर एक निशानेबाज इलावेनिल वलारिवान को तोक्यो ओलंपिक के लिए हासिल किये 15 कोटे के लिए रविवार को चुनी गयी भारतीय टीम में शामिल किया गया जिसमें युवा प्रतिभाशाली मनु भाकर तीन स्पर्धाओं में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। पिछले महीने दिल्ली विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली ओलंपिक कोटाधारी चिंकी यादव को टीम में जगह नहीं मिली। राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा यह तय किया गया था कि महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में चिंकी द्वारा हासिल किया गया कोटा अंजुम मौदगिल को दिया जाएगा, जिससे वह महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में भाग ले सकेंगी। इस स्पर्धा में वह पूर्व विश्व चैंपियन तेजस्विनी सावंत के साथ भारत की दूसरी खिलाड़ी होंगी। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल की रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज इलावेनिल इकलौती निशानेबाज है जिन्हें कोटा हासिल करने में नाकाम रहने के बाद भी टीम में जगह दी गयी है क्योंकि ओलंपिक क्वालीफाइंग च्रक में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। चार साल के ओलंपिक क्वालीफाइंग च्रक में इलावेनिल के प्रदर्शन के कारण भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) को 10 मीटर एयर राइफल में मौदगिल की जगह उन्हें रखने पर मजबूर होना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: IPL 2021 के नए सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स ने लॉन्च की नई जर्सी, यहां देखें वीडियो

एनआरएआई की घोषित नीति के अनुसार, जकार्ता एशियाई खेलों के साथ शुरू होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में औसतन पांच सर्वश्रेष्ठ स्कोर को अंतिम टीम को चुनते समय ध्यान में रखा गया था। एनआरएआई के अध्यक्ष रनिंदर सिंह ने कहा, ‘‘ हमार मुख्य लक्ष्य इन खेलों के लिए सबसे मजबूत टीम का चयन करना था और यह सुनिश्चित करना था कि इस पूरे ओलंपिक चक्र के दौरान प्रत्येक स्पर्धओं में सबसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जगह हासिल करने से चूक ना जाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा मानना ​​है कि चयन पूरी तरह से योग्यता और एनआरएआई की ओलंपिक चयन रैंकिंग नीति के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।’’ अंजुम मौदगिल मिश्रित एयर राइफल टीम प्रतियोगिता में दीपक कुमार के साथ भारत की दूसरी टीम के रूप में प्रतिस्पर्धा करेंगी। इसमें इलावेनिल और दिव्यांश सिंह पंवार की जोड़ी पहली टीम होगी। ऐसे में अपूर्वी चंदेला केवल महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत प्रतियोगिता में भाग लेगी। निशानेबाजी में कोटा देश का होता है ना कि इसे हासिल करने वाले निशानेबाज का।

प्रमुख खबरें

सिर्फ मीडिया रिपोर्ट सबूत नहीं: CJP प्रदर्शन मामले में Delhi High Court ने खारिज की PIL

Chandrashekhar Azad टिप्पणी केस, Ajeet Bharti की जमानत पर Delhi High Court का फैसला सुरक्षित

Ramesh Chennithala ने निजी चैनल पर पुलिस Raid में ज्यादती के आरोपों को नकारा

Asian Games 2026 में Soft Tennis Team Event से बाहर हुआ India, अब Singles में चुनौती