Bhanu Saptami 2024: कब है भानु सप्तमी? इस दिन इन चीजों का करें दान, चमक जाएगी किस्मत

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 03, 2024

भानू सप्तमी के दिन सूर्यदेव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन सूर्यदेव की पूजा करने से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है और जीवन में चल रहीं तमाम समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। हिंदू पंचाग के अनुसार, भानु सप्तमी मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन मनाया जाता है। कहा जाता है इस दिन सूर्यदेव को अर्घ्य जरुर चढ़ाएं। इसके साथ ही सूर्य मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होता है। आइए जानते हैं भानु सप्तमी कब है और इस दिन हम सभी क्या दान करना चाहिए।

भानु सप्तमी कब है


पंचांग के अनुसार,  भानु सप्तमी मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन मनाई जाती है। इस बार भानु सप्तमी 8 दिसंबर, रविवार को मनाई जाएगी। सप्तमी तिथि हर महीने में दो बार आती है। अगर यह तिथि रविवार को पड़ जाती है तो उसे भानु सप्तमी माना जाता है। 


भानु सप्तमी के दिन किस चीज का दान करें


गुड़ का दान करें


भानु सप्तमी के दिन गुड़ का दान करना शुभ होता है। जिन लोगों के विवाह में समस्याएं आ रही है, उनकी दिक्कतें दूर हो सकती है और मनोवांछित फलों की भी प्राप्ति हो सकती है। सूर्य देव को गुड़ का भोग बेहद पसंद है। मान्यता है कि गुड़ दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और दान करने वाले व्यक्ति पर अपनी कृपा बरसाते हैं। इसके साथ ही रुके हुए सारे कार्य पूर्ण होंगे।


तांबे के बर्तन करें दान


जिन लोगों का स्वास्थ्य खराब रहता है, वो लोग तांबे के बर्तन सूर्य देव को अर्पित करें। बता दें कि, तांबे का बर्तन सूर्यदेव को समर्पित होता है। सूर्य व्यक्ति को ऊर्जा, स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता प्रदान करता है। किसी भी जातक की कुंडली में सूर्य दोष है, तो तांबे का बर्तन दान जरुर करें। इससे काफी लाभ होता है।


अन्न का दान करें


इस दिन अन्न का दान करना बेहद शुभ होता है। माना जाता है कि अन्न दान करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और रोग दोष से छुटकारा मिल जाता है। अगर किसी व्यक्ति को मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, भानु सप्तमी के दिन अन्न का दान करें।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

IPL 2026 से पहले नेहल वढेरा का संकल्प, फाइनल की हार से सीखा बड़ा सबक

Global Cues ने बिगाड़ा खेल, Sensex में 1000 अंकों की भारी गिरावट, IT-Metal Stocks धड़ाम

T20 World Cup में Italy का बड़ा उलटफेर, Nepal को 10 विकेट से रौंदकर रचा इतिहास

Winter Olympics में Remembrance Helmet पर बवाल, यूक्रेनी एथलीट Heraskevych अयोग्य घोषित