भारत बायोटेक को डब्ल्यूएचओ से कोवैक्सीन ईयूएल के लिए फीडबैक का इंतजार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2021

हैदराबाद। भारत बायोटेक ने शुक्रवार को कहा कि उसने आपातकालीन उपयोग सूची (ईयूएल) के लिए अपनी कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सीन से संबंधित सभी डेटा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को सौंप दिए हैं और अब उसे वैश्विक स्वास्थ्य संगठन से फीडबैक का इंतजार है। डब्ल्यूएचओ इस समय भारत बायोटेक के डेटा की समीक्षा कर रहा है और डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा जानकारी के अनुसार वैक्सीन पर फैसला लेने की तारीख की अभी ‘‘पुष्टि की जानी है।’’ भारत बायोटेक ने ट्वीट किया, ‘‘कोवैक्सीन का नैदानिक ​​​​परीक्षण डेटा जून 2021 में पूरी तरह से संकलित और उपलब्ध था।

इसे भी पढ़ें: अफगान संकट के बीच काबुल में हो रहे हमले ! अब चमतला सबस्टेशन को बनाया गया निशाना

भारत बायोटेक ने कहा कि कंपनी जल्द से जल्द डब्ल्यूएचओ ईयूएल पाने के लिए पूरी लगन के साथ कोशिश कर रही है। डब्ल्यूएचओ ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि वह वैक्सीन के डेटा की समीक्षा कर रहा है।

प्रमुख खबरें

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा

Ganesh Utsav में मूर्ति न होने पर सुपारी की स्थापना क्यों, बप्पा से जुड़ा है यह विधान

Asian Games में Elavenil Valarivan का कमाल, भारत को निशानेबाजी में मिले 2 रजत पदक