भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन के लिए जीएमपी के मुद्दों पर ब्राजीली नियामक को नया आवेदन भेजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2021

हैदराबाद। भारत बायोटेक ने ब्राजील में कोविड-19 रोधी टीके की आपूर्ति करने के लिए प्रमाण पत्र हासिल करने की खातिर वहां अधिकारियों को एक नया अनुरोध भेजा है। इससे पहले ब्राजील के स्वास्थ्य नियामक ने कंपनी के संयंत्र में ‘वस्तु उत्पादन प्रणाली’ से असंतुष्ट होने पर कोविड टीकों की आपूर्ति की इजाजत देने से इनकार कर दिया था। ब्राजील की राष्ट्रीय स्वास्थ्य निगरानी एजेंसी ‘एनविसा’ के मुताबिक भारत बायोटेक ने 25 मई को अनुरोध भेजा था। इससे एक दिन पहले वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोवैक्सीन की दो करोड़ खुराक के आयात की मंजूरी पाने की खातिर नया आवेदन दिया था।

इसे भी पढ़ें: व्हाइट फंगस के कारण कोरोना मरीज की आंत में हुआ छेद, गंगाराम अस्पताल का मामला

इससे पहले एनविसा के अधिकारियों ने पाया था कि जिस संयंत्र में टीके का उत्पादन किया जाता है, वह ‘वस्तु उत्पादन प्रणाली (जीएमपी)’ की आवश्यकताओं पर खरा नहीं उतरता है जिसके बाद एजेंसी ने कोवैक्सीन आयात करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: मालवाहक जहाज में 7 दिनों से लगी हुई है भयानक आग, यूरोपीय अग्निशमन कर्मी आए मदद को आगे

भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड ने 26 फरवरी को कहा था कि कोवैक्सीन की दो करोड़ खुराकों की आपूर्ति के लिए उसने ब्राजील की सरकार के साथ एक समझौता किया है। उसने बताया था कि ये खुराकें वर्तमान वर्ष की दूसरी और तीसरी तिमाही में भेजी जाएंगी। हालांकि ब्राजील के स्वास्थ्य नियामकों ने जीएमपी मुद्दों के चलते टीकों के आयात से इनकार कर दिया। टीका निर्माता ने पीटीआई-से कहा था कि निरीक्षण के दौरान जिन बिंदुओं को उठाया गया है उन्हें पूरा किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के जंग खत्म वाले बयान के बीच ईरान की धमकी, Oil Price 200 डॉलर तक संभव

Samsung Galaxy S26 की अब होगी Instant Delivery, Quick Commerce ने बदला स्मार्टफोन मार्केट का खेल

Middle East Crisis: हवाई सफर पर दोहरी मार, महंगा हुआ Fuel और हजारों Flights हुईं रद्द

Middle East संकट के बीच IEA का बड़ा फैसला, Oil Prices कंट्रोल करने के लिए खुलेगा तेल भंडार