By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2021
नयी दिल्ली। भारत फॉर्ज ने मंगलवार को कहा कि उसे कल्याणी एम 4 वाहनों की आपूर्ति के लिये रक्षा मंत्रालय से 177.95 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी ने कहा कि उसे भारतीय सेना के आपातकालीन खरीद कार्यक्रम के तहत संरक्षित वाहनों के लिये यह ठेका मिला है।