Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस को राहत, मणिपुर सरकार ने यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए स्थल को दी मंजूरी

By अंकित सिंह | Jan 10, 2024

मणिपुर सरकार ने बुधवार को मणिपुर में "सीमित संख्या में प्रतिभागियों" के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए स्थान को मंजूरी दे दी। मणिपुर सरकार द्वारा यह मंजूरी कांग्रेस द्वारा इम्फाल पूर्वी जिले के हप्ता कांगजीबुंग मैदान से यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए संपर्क करने के आठ दिन बाद मिली। इंफाल पूर्वी जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, "किसी भी अप्रिय घटना और कानून-व्यवस्था में गड़बड़ी को रोकने के लिए 14 जनवरी को केवल सीमित संख्या में प्रतिभागियों के साथ यात्रा को हरी झंडी दिखाने की अनुमति दी गई है। प्रतिभागियों की संख्या और नाम इस कार्यालय को अग्रिम रूप से उपलब्ध कराया जाए ताकि यह कार्यालय सभी आवश्यक एहतियाती उपाय कर सके।''

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi के न्याय यात्रा पर मणिपुर में लगेगा ब्रेक! N Biren Singh के बयान से बढ़ेगी कांग्रेस की टेंशन

'भारत न्याय यात्रा' बस और पैदल 6,713 किमी की दूरी तय करेगी। यह 66 दिनों में 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा। इसका समापन 20 मार्च को मुंबई में होगा। पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाएंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, "भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक सफल यात्रा होने वाली है। यह कोई राजनीतिक यात्रा नहीं है, यह यात्रा भारत की जनता के लिए की जा रही है। मैं सभी से अपील करता हूं कि इस यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाएं।"

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह