राजस्थान के झालावाड़ से राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2022

राजस्थान के झालावाड़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मंगलवार सुबह फिर शुरू हुई और इसने सुबह के चरण में झालावाड़ शहर को पार कर लिया। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झालावाड़ इकाई के उन लोगों को फ्लाइंग किस दिया जो उनकी यात्रा की झलक पाने के लिए पार्टी कार्यालय की छत पर इंतजार कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने जय सियाराम और हे राम का नारा नहीं लगाने को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा था। यात्रा मंगलवार सुबह खेल संकुल से आगे बढ़ी जहां वह रात्रि विश्राम के लिए रुकी थी। इसके बाद यात्रा झालावाड़ शहर को पार कर गई।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में चावल मिल में हादसा, ‘बॉयलर’ का एक हिस्सा धंसने से दो मजदूरों की मौत

करीब 12 किलोमीटर पैदल चलने के बाद यात्रा सुबह 10 बजे देवरीघाट पहुंचेगी। भोजनावकाश के बाद दोपहर 3.30 बजे यात्रा सुकेत से दोबारा शुरू होगी। रात्रि विश्राम झालावाड़ के मोरू कलां खेल मैदान में होगा। गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कई मंत्री, विधायक और कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हैं। यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बीच एक अन्य घटनाक्रम में, कांग्रेस पार्टी ने अजय माकन द्वारा प्रदेश प्रभारी पद से इस्तीफा देने के बाद पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को इस पद पर नियुक्त किया है।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar