Bharat Jodo Yatra: हरियाणा चरण के दूसरे दिन नूंह जिले के मलाब गांव से फिर शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2022

नूंह। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा चरण के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को नूंह जिले के मलाब गांव से फिर से शुरू हुई। राहुल के साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा, करण सिंह दलाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सुबह कड़ाके की ठंड के बीच पदयात्रा शुरू की। इस दौरान कई आम लोग भी यात्रा का हिस्सा बने। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बुधवार को राजस्थान से हरियाणा में दाखिल हुई थी। बृहस्पतिवार को यात्रा गुरुग्राम जिले के सोहना में आंबेडकर चौक पर शाम को विश्राम के लिए रुकने से पहले नूंह के घसेरा गांव से गुजरेगी। रात को भारत यात्री विश्राम के लिए बल्लभगढ़ मोड़ के पास लखवास सोहना में रुकेंगे।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होकर यात्रा अब हरियाणा पहुंची है। हरियाणा में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का पहला चरण 23 दिसंबर को संपन्न होगा। दूसरे चरण में यात्रा छह जनवरी को उत्तर प्रदेश से हरियाणा में फिर प्रवेश करेगी। दूसरे चरण की यात्रा पानीपत जिले के सनौली खुर्द से शुरू होगी।

प्रमुख खबरें

Delimitation पर भड़के CM Stalin, बोले- South India के साथ ऐतिहासिक अन्याय, परिणाम भुगतने होंगे

Nirai Mata Temple: Chhattisgarh का रहस्यमयी Nirai Mata मंदिर, साल में 5 घंटे खुलता है, खुद जलती है Divine Light

Viktor Axelsen ने महज 32 साल की उम्र में लिया संन्यास, दो बार ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं

PoK की सीटों का भी परिसीमन होगा, Delimitation Commission India को संसद देने जा रही है महत्वपूर्ण अधिकार!