Bharat Jodo Yatra 1st Anniversary । टूटी सामूहिक चेतना को फिर से जोड़ने का प्रयास थी ‘भारत जोड़ो यात्रा’, आगे भी जारी रहेगी: Congress

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर बृहस्पतिवार को कहा कि यह यात्रा देश की टूटी हुई सामूहिक चेतना को फिर से जोड़ने का एक ईमानदार प्रयास थी और यह आगे भी जारी रहेगी। राहुल गांधी ने पिछले साल पार्टी के कई नेताओं के साथ करीब 4,000 किलोमीटर से अधिक की पैदल यात्रा की थी और इस दौराऩ उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से बातचीत की थी। यह यात्रा पिछले साल सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी, जो इस वर्ष 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त हुई। यह यात्रा 145 दिन चली थी। कांग्रेस ने इस यात्रा की पहली वर्षगांठ पर देश के 700 से अधिक जिलों में पदयात्रा निकाली। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, आज यात्रा का एक वर्ष पूरा होने पर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से मैं राहुल गांधी, सभी भारत यात्रियों और हमारे लाखों नागरिकों को बधाई देता हूँ जो इस यात्रा में शामिल हुए। उनके मुताबिक, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, भारत जोड़ो’ यात्रा ने 4000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की और जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों के साथ विविधता में एकता के लिए संवाद स्थापित किया।

इसे भी पढ़ें: G20 Summit 2023 की होने जा रही शुरुआत, जानें किस मेहमान को कौन से नेता करेंगे रिसीव

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा भारत माता की आवाज है। भारत माता की संतानों की आवाज है। भारत के किसानों, श्रमिकों, महिलाओं व नौजवानों की आवाज है। भारत की सीमा के प्रहरियों, देश की प्रगति के पैरोकारों की आवाज है। भारत जोड़ो सदा की आवाज है, देश की फिजा की आवाज है।’’ कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, यह यात्रा अलग-अलग रूपों में आज भी जारी है। यह देश भर में छात्रों, ट्रक चालकों, किसानों और कृषि श्रमिकों, मैकेनिकों, सब्जी व्यापारियों, लघु एवं मध्यम कारोबारियों के साथ राहुल गांधी की मुलाक़ातों एवं मणिपुर में उनकी उपस्थिति के साथ-साथ लद्दाख की उनकी सप्ताह भर की विस्तारित यात्रा से स्पष्ट है। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा कि ‘भारत जोड़ो’ यात्रा एक तीर्थयात्रा थी और तीर्थयात्रा कभी समाप्त नहीं होती, तथा तीर्थयात्रा, हर यात्रा की शुरुआत होती है। उन्होंने कहा, ‘‘हम आपको वचन देते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा के आदर्श, प्रेरणा और उद्देश्य निरंतरता में जारी रहेंगे।’’ खेड़ा ने कहा, ‘‘जब भारत जोड़ो यात्रा चल रही थी, तो इसे असफल करने के कई षड्यंत्र हुए लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। एक जुड़ा हुआ भारत किसे परेशान कर सकता है? वे कौन सी ताकतें हैं जो अब भारत को इंडिया से भिड़वा रही हैं?आज यह सवाल बेहद जरूरी है, क्योंकि यह देश के वर्तमान और भविष्य के साथ जुड़ा हुआ है।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस की अर्जी HC भेजी

बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

US Midterm Elections में Republican Party की हार पर Donald Trump ने झाड़ा पल्ला

Republican सांसद Thomas Massie ने Pete Hegseth से मांगा इस्तीफा, Impeachment की दी चेतावनी