Bharat Jodo Yatra: कड़ाके की ठंड के बीच पंजाब के आदमपुर से यात्रा फिर शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2023

जलंधर। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सोमवार को पंजाब में यहां आदमपुर से फिर से शुरू हुई और कड़ाके की ठंड के बावजूद सैकड़ों लोगों ने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। काला बकरा इलाके से शुरू हुई पदयात्रा में कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग समेत पार्टी के कई नेताओं को गांधी के साथ चलते हुए देखा गया। यह यात्रा आज होशियारपुर जिले में प्रवेश करेगी और रात को उड़मुड़ टांडा में विश्राम करेगी। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 30 जनवरी को श्रीनगर में संपन्न होगी, जहां राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में तिरंगा फहराएंगे।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh: भदोही में पत्नी की बेवफाई के चलते मजदूर ने फंदे से लटककर खुदकुशी की

सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की पिछले साल मई में पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने मूसेवाला के पिता में अद्भुत साहस और धीरज देखा। भारत जोड़ो यात्रा का पंजाब चरण बुधवार को फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद से शुरू हुआ था। यात्रा ने लोहड़ी उत्सव के मद्देजर शुक्रवार को एक दिन का विराम लिया था।

प्रमुख खबरें

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !