स्वतंत्रता दिवस पर सरयू घाट पर हुई भारत माता की आरती, 75 परिवार ने जलाए 7500 दीप

By सत्य प्रकाश | Aug 15, 2021

अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्षगांठ पर राम नगरी अयोध्या के सरयू घाट पर आज 75 परिवारों ने 7500 दीप जलाकर अमृत महोत्सव मनाया। तो वहीं इस उत्सव में बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए स्थानीय लोग भी पहुंचे और भारत माता की जयकारों सरयू का किनारा गूंज उठा। इस दौरान सरयू घाट पर मौजूद छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति गीत गए और इस उत्सव का आकर्षण बने। दिवस की प्रथम वर्षगांठ मनाई जा रही अमृत महोत्सव को लेकर पूरे नगर नहीं तरह तरह के आयोजन किए गए वहीं देर शाम अयोध्या नगरी के शरीर तट स्थित राम की पैड़ी के घाट पर भारत माता की आरती का आयोजन किया गया इस दौरान 7500 दीप जलाए जाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत 75 परिवार भी जुड़े और परिवार के सभी सदस्यों ने दीप जलाकर भारत माता की आरती उतारी। 

प्रमुख खबरें

Himanta Biswa Sarma ने Amit Shah को दी असम में बाढ़ और राहत कार्यों की जानकारी

Rajasthan Weather: कोटा, जयपुर और भरतपुर में 26 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

Allahabad High Court IAS Officer | मैं सीनियर IAS हूँ, तुमने बदतमीजी की... महिला जज को फोन पर धमकाना पड़ा भारी, दुर्गा शक्ति नागपाल पर चलेगा अवमानना का केस!

BCCI Junior Selection Committee युवा खिलाड़ियों को ड्रग्स और मैच फिक्सिंग के खतरों से करेगी सतर्क