BharatPe| एक साल के लंबे इंतजार के बाद इन्हें मिली भारतपे के CEO की जिम्मेदारी

By रितिका कमठान | Apr 16, 2024

भारतपे बीते एक वर्ष से लगातार बिना सीईओ के ही काम कर रहा है। अब कंपनी को बड़ी राहत मिली है क्योंकि भारतपे को एक साल और तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद नया सीईओ मिल गया है। कंपनी ने नलिन नेगी को भारतपे का नया सीईओ नियुक्त किया है। इससे पहले समीर सुहैल जनवरी 2023 में इस्तीफा दे चुके थे, जिसके बाद से ये पद लगातार खाली पड़ा हुआ था।

 

गौरतलब है कि नलिन नेगी ने भारतपे को साल 2022 में ज्वाइन किया था। नलिन नेगी अब भारतपे के साथ हैं, और समीर सुहैल द्वारा इस्तीफा देने के बाद से ही वो लगातार कंपनी के अंतरिम सीईओ और सीएफओ की जिम्मेदारी निभा रहे थे। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अब उनके नाम की घोषणा की है।

 

अश्नीर ग्रोवर और सुहैल ने छोड़ी थी कंपनी

भारतपे फिनटेक कंपनी है, जिसके लिए वर्ष 2023 काफी खराब रहा था। भारतपे को सबसे पहले अश्नीर ग्रोवर ने छोड़ा था। इसके बाद कंपनी के शेयर्स पर भी गंभीर असर हुआ था। अश्नीर ग्रोवर का भारतपे छोड़ने पर कानूनी लड़ाई छिड़ी थी। इस घटना के बाद ही समीर सुहैल भी कंपनी छोड़ने पर मजबूर हुए थे। भारतपे में ये दौर काफी मुश्किलों भरा था। वहीं अब समीर सुहैल के जाने के बाद नलिन नेगी ने काम संभाला था। उन्होंने इस दौरान कंपनी में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके बाद स्थायी तौर पर उन्हें जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir | लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, 4 आतंकवादी ढेर

Delhi में वायु गुणवत्ता हुई खराब, विशेषज्ञों ने प्रतिकूल मौसम और पराली जलाने का दिया हवाला

फर्जी कस्टमर केयर नंबरों के खिलाफ कार्रवाई करे Google : पुलिस अधिकारी लिखा पत्र

SBI ने चुनिंदा अल्पकालिक परिपक्वता पर एफडी दर 75 आधार अंक तक बढ़ाई