भारतपे कंपनी ने अशनीर ग्रोवर को सभी पदों से हटाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2022

नयी दिल्ली, वित्तीय-प्रौद्योगिकी कंपनी भारतपे ने बुधवार को कहा कि उसके सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर को कंपनी में सभी पदों से हटा दिया गया है। भारतपे ने कंपनी के कोष में बड़े पैमाने पर अनियमितता में ग्रोवर के परिवार और संबंधियों की लिप्तता भी पाई है। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा, निदेशक मंडल ग्रोवर परिवार के निंदनीय आचरण से भारतपे, इसके मेहनती कर्मचारियों और विश्व स्तरीय प्रौद्योगिकी की प्रतिष्ठा को धूमिल नहीं होने देगा।

ग्रोवर अपने गलत कामों की वजह से अब कंपनी के संस्थापक या निदेशक या कर्मचारी तक नहीं हैं। ग्रोवर ने प्रबंध निदेशक के पद से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था। बयान के मुताबिक ग्रोवर परिवार और उनके संबंधी कंपनी के कोष में बड़े पैमाने पर अनियमितता में लिप्त रहे हैं।

प्रमुख खबरें

OpenAI CEO Sam Altman का धन्यवाद या खतरे की घंटी? Tech Jobs के Future पर उठे सवाल

KKR का Electric Bus सेक्टर में बड़ा दांव, 31 करोड़ डॉलर के Investment से बदलेगी तस्वीर

R Ashwin ने अचानक Retirement पर तोड़ी चुप्पी, Team India और Gambhir को लेकर खोले कई राज।

Africa Cup में मचा बवाल, मैदान छोड़ने पर Senegal से छिना खिताब, Morocco बना नया Champion