भारत में 5जी को बढ़ावा देने के लिये Airtel और क्वालकॉम ने मिलाये हाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2021

नयी दिल्ली। दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल और चिपनिर्माता क्वालकॉम ने भारत में 5जी पर अमल में तेजी लाने के लिये मंगलवार को साझेदारी की घोषणा की। एयरटेल ने हाल ही में हैदराबाद शहर में एक लाइव वाणिज्यिक नेटवर्क पर 5जी सेवा का प्रदर्शन किया है। इस तरह एयरटेल ऐसा करने वाली भारत की पहली दूरसंचार कंपनी बन गयी है।

इसे भी पढ़ें: आप भी कर रहे हैं Mobikwik ऐप का इस्तेमाल? अब देना होगा इसका चार्ज

कंपनी के एक बयान के अनुसार, ‘‘अपने नेटवर्क विक्रेताओं और उपकरण भागीदारों के माध्यम से एयरटेल वर्चुअलाइज्ड और ओपन रैन-आधारित 5जी नेटवर्क की शुरुआत करने के लिये क्वालकॉम के 5जी रैन प्लेटफॉर्म का उपयोग करेगी। एयरटेल ओ-रैन गठजोड़ के निदेशक मंडल की सदस्य होने के नाते इसे सफल बनाने को प्रतिबद्ध है। कंपनी भारत में ओ-रैन का क्रियान्वयन करने के लिये क्वालकॉम के साथ मिलकर काम कर रही है।

प्रमुख खबरें

उद्योगपति Maganbhai Patel की अध्यक्षता में ऐतिहासिक आयोजन, 51 Tribal बेटियों का घर बसाया गया

ऑफिस में आपका Style Game होगा Next Level, Summer के लिए ट्राय करें ये खास प्रिंटेड शर्ट्स

लोकसभा में गिरा Speaker के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, Amit Shah ने Rahul पर किया जोरदार पलटवार

Ramadan Special: इफ्तार में बनाएं शाही पिस्ता कुल्फी फालूदा, ये Easy Recipe देगी जबरदस्त ठंडक