ड्रग्स मामले में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By अभिनय आकाश | Nov 22, 2020

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को किला कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में रखने का फैसला सुनाया है। एनसीबी ने न्यायिक हिरासत में रखने की मांग की थी। हालांकि भारती और हर्ष ने कोर्ट में अपनी बेल की अर्जी डाल दी है। जिसकी सुनवाई सोमवार को होगी।

इसे भी पढ़ें: कॉमेडियन भारती सिंह से पूछताछ के बाद एनसीबी ने किया गिरफ्तार, गांजा सेवन का आरोप

इससे पहले एनसीबी भारती सिंह की गिरफ्तारी के एक दिन बाद रविवार को उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि भारती सिंह के उपगनरीय इलाके अंधेरी स्थित उनके घर से गांजा बरामद होने के बाद शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने बताया कि उनके पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सिंह और उनके पति पर गांजा सेवन का आरोप है। उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार दो अन्य लोगों के साथ दंपति को चिकित्सकीय जांच के बाद यहां एक अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ संबंधी कानून के प्रावधानों के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 


प्रमुख खबरें

Newsroom | Iraq Law Criminalising Same-Sex Marriage | इराक में अब समलैंगिक संबंध बनाना होगा अपराध, नहीं चलेगा पत्नियों की अदला-बदली का खेल, कानून हुए सख्त

5 Gboard टिप्स और ट्रिक्स जो टाइपिंग को आसान बनाते हैं, जानें इनका यूज

वित्त वर्ष 2025 में भारत का तेल आयात बिल बढ़कर 101-104 अरब डॉलर हो सकता है: ICRA

Congress में दो पॉवर सेंटर नहीं बनने देगा गांधी परिवार