कॉमेडियन भारती सिंह ने दिया बेटे को जन्म, पति हर्ष लिबांचिया ने पोस्ट के जरिये दी गुड न्यूज़

By एकता | Apr 03, 2022

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिबांचिया माता-पिता बन गए हैं। भारती सिंह ने रविवार को एक बेटे को जन्म दिया। इस बात की जानकारी हर्ष लिबांचिया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी। इस गुड न्यूज़ से कपल के सेलिब्रिटी फ्रेंड्स और चाहने वाले काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि कॉमेडियन भारती सिंह ने बीते साल अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और कुछ समय पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अप्रैल के पहले हफ्ते में माँ बन सकती है।


इसे भी पढ़ें: बढ़ती गर्मी के बीच सारा अली खान ने बिकिनी पहनकर और बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, हॉटनेस देखकर फैंस हुए बेहाल

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अफवाह उड़ी थी कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिबांचिया एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। जिसका भारती सिंह ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर खंडन किया था। लाइव के दौरान भारती सिंह ने कहा था कि मुझे मेरे करीबियों के फ़ोन और मैसेज आ रहे हैं। खबर आयी है कि मुझे बेटी हुई है। ऐसा कुछ नहीं है। मैं खतरा खतरा के सेट पर हूं। 15-20 मिनट का ब्रेक हुआ है, इसलिए मैंने लाइव आने का फैसला किया है। मैं अभी भी काम कर रही हूं। डिलीवरी डेट नजदीक है और मुझे डर लग रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर