भारती सिंह ने बेटे को दिया ये प्यारा सा निकनेम, होम कमिंग वीडियो शेयर कर दिखाई बेबी रूम की झलक

By प्रिया मिश्रा | Apr 13, 2022

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने 3 अप्रैल को अपने बेबी बॉय को जन्म दिया। इन दिनों दोनों अपने बच्चे के साथ खूब वक्त बिता रहे हैं। कपल ने पिछले साल दिसंबर में की अनाउंसमेंट की थी। हाल ही में भारती ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अस्पताल से लेकर घर तक बेबी को लेकर पहुंचने तक का सफर दिखाया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने बेबी के निकनेम का खुलासा भी किया है। 

इस वीडियो में भारती अपने बेबी बॉय का अस्पताल में लास्ट डे और उसकी पहली कार जर्नी को दिखा रही हैं। वीडियो में भारती कार में आगे की सीट पर बैठी दिखाई दे रही हैं। वहीं पीछे की सीट पर हर्ष बेबी को अपनी गोद में लिए बैठे हैं। भारती और हर्ष अपने बेबी को लेकर हंसी-मजाक करते दिखाई देते हैं। वीडियो में भारती ने अपने न्यूली बॉर्न बेबी बॉय के बेबी रूम की झलक भी दिखाई है। वीडियो में भारती का पूरा घर नीले और सफेद रंग के गुब्बारों से सजा हुआ दिखाई देता है। वीडियो में बेबी के बेड के ऊपर सॉफ्ट टॉय रखे नजर आए।

इसे भी पढ़ें: कटरीना कैफ नहीं छुपा पाईं अपनी प्रेगनेंसी! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक

बेबी बॉय का निकनेम बताया 

इस वीडियो में भारती ने अपने बेबी बॉय का निकनेम भी बताया। बच्चे के नाम के बारे में बात करते हुए भारती आगे कहती हैं, "हम इसे गोला बुलाते हैं। क्योंकि वह बहुत गोलू-मोलू सा है। वह अब मेरे और हर्ष के बीच बहुत फेमस हो गया है। आज मुझे एहसास हो राह है कि हमारे पैरेंट्स हमारी इतनी केयर क्यों करते हैं। ये बहुत अच्छी फीलिंग है। मैं और हर्ष बहुत धन्य हैं। हम दो लोग आए थे और अब तीन वापस जाएंगे। हम गोला को घंटों देखते रहते हैं। उसकी आंखें देखते रहते हैं वह एक मिनट में 1000 एक्सप्रेशन्स देता रहता है। हम दोनों अच्छे हैं। बच्चा हेल्दी है।'

इसे भी पढ़ें: मोनालिसा ने बोल्ड ऑउटफिट पहनकर मचाया इंटरनेट पर तहलका, संभलकर देखें Hot Photos

भारती ने शेयर किया माँ बनने का एक्सपीरिएंस 

इस वीडियो में भारती ने मां बनने के एक्सपीरियंस को फैंस के साथ शेयर किया है। इस व्लॉग में भारती अपने बेबी बॉय के बारे में बताते हुए कहती हैं, "बहुत अलग फीलिंग है। मैं आपको बता नहीं सकती। हम हमेशा बेबी को देखते रहते हैं। हर्ष भी उसे हमेशा देखता रहता है। बेबी हर दो घंटे पर उठता है। मैं और हर्ष दोनों एक ही समय पर उठते हैं और ऐसा करने में हमें कोई भी दिक्कत नहीं हो रही है। कोई इरिटेशन नहीं हो रही। बहुत अच्छा लग रहा है। बेबी के आने से मैं दुनिया ही भूल गई हूं।" 


फैंस को कहा थैंक्यू 

भारती सिंह ने अपने फैंस का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। भारती ने फैंस को थैंक्स कहते हुए कहा कि, "आप सबकी दुआओं का असर हुआ और सब अच्छे से निपट गया।"

प्रमुख खबरें

Sitanshu Kotak ने श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच को तैयारियों के लिए अहम बताया

Rajya Sabha में बकाया बिल पर शव रोकने वाले Private Hospitals पर सख्त कानून की मांग

Jharkhand Bandh: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में BJP का मंगलवार को बंद का आह्वान

Red Fort पर Independence Day समारोह में पहली बार गाया जाएगा वंदे मातरम्