भाविना पटेल ने देशवासियों को समर्पित किया अपना मेडल, PM मोदी बोले- आपने इतिहास रचा

By अंकित सिंह | Aug 29, 2021

टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने के बाद भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने इसे सभी देशवासियों को समर्पित किया। भाविना पटेल ने कहा कि मेरे जितने भी चाहने वाले है उन्हें और सभी देशवासियों को यह मेडल समर्पित करना चाहती हूं। उनके सहयोग से मैं यहां नहीं पहुंच सकती थी। उन्होंने आगे कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि पैरालंपिक में पहली बार पैरा टेबल टेनिस में पहली बार भारतीय महिला ने पदक जीतकर इतिहास रचा। मैं कोच को धन्यवाद देती हूं। मेरे रिश्तेदारों ने बहुत प्रेरित किया। वहीं, महिला एकल में रजत पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाविना बेन पटेल को रविवार को बधाई दी और उनकी जीत को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि इससे युवा खेलों के प्रति आकर्षित होंगे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘असाधारण भाविना पटेल ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने देश के लिए ऐतिहासिक रजत पदक जीता है। उनकी जीवन यात्रा प्रेरक है और वह युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करेंगी।’’ 

प्रमुख खबरें

Kolkata के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ से भगदड़, 25 लोग घायल

Kolkata Durga Puja Pandal में भगदड़ से 17 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

T20I सीरीज 2-2 से बराबर रहने पर बोले Shreyas Iyer, टीम बेहतर गेंदबाजी कर सकती थी

Rahul Gandhi पर बरसे Nitin Nabin, लगाया विदेशी टूलकिट गिरोह की कठपुतली बनने का आरोप