Uttar Pradesh में भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आज़ाद पर चलाई गई गोली, अस्पताल में भर्ती

By अंकित सिंह | Jun 28, 2023

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गोली चलाई जाने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर यह गोली चलाई गई है। इस फायरिंग में चंद्रशेखर आजाद बाल बाल बच गए हैं। हालांकि, चंद्रशेखर आजाद को छूते हुए यह गोली निकली है। फिलहाल चंद्रशेखर आजाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंद्रशेखर आजाद की स्थिति खतरे से बाहर है। 

बताया जा रहा है कि  चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर यह हमला हुआ है। फिलहाल उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भेजा जा रहा है। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि आधे घंटे पहले, चंद्र शेखर आज़ाद के काफिले पर कुछ कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की थी। एक गोली उनके पास से निकल गई। वह ठीक हैं और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Rishikesh में Jagga समेत गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, जबरन वसूली का था आरोप

IND vs SL: टीम इंडिया को बड़ा झटका, Kuldeep Yadav बाहर, सारांश जैन का 33 की उम्र में ऐतिहासिक Test Debut

BJP प्रमुख Nitin Nabin ने की बैठक, सात राज्यों के चुनाव पर बनी रणनीति

Nishant Kumar बनेंगे बिहार के अगले CM, JDU सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने जताई उम्मीद