भोपाल गैस पीड़ित संगठनों ने किया किसान आंदोलन का समर्थन

By दिनेश शुक्ल | Dec 21, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में यूनियन कार्बाइड हादसे के पीड़ितों के चार संगठनों ने सोमवार को किसान आन्दोलन के समर्थन में प्रदर्शन किया। संगठनों ने हाल में किसानों से सम्बंधित पारित कानूनों को अविलम्ब खारिज करने की माँग की थी। उन्होंने कहा कि ये क़ानून सिर्फ कम्पनियों का मुनाफा बढ़ाने के लिए बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: एमएसएमई ऋण संवितरण पर शासन ने लगाया प्रतिबंध, कांग्रेस ने साधा शिवराज सरकार पर निशाना

इस दौरान भोपाल पीड़ितों की जारी स्थिति के साथ समानताएँ गिनाते हुए भोपाल गैस पीड़ित महिला पुरुष संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष नवाब खान ने कहा, " किसानों पर जबरन लादे जा रहे काले क़ानूनों  का असर हर आम भारतीय भुगतेगा जिस तरह भोपाल हादसे के लम्बित मुद्दों का असर हर भारतीय के जीवन और स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। हम लोग देश भर के जन संगठनों से अपील कर रहे हैं कि वे किसानों के आंदोलन को सक्रिय समर्थन दें।

इसे भी पढ़ें: अपना वजूद बचाने और कमलनाथ को निपटाने में लगे हैं दिग्विजयः रजनीश अग्रवाल

वही भोपाल ग्रुप फॉर इन्फॉर्मेशन एन्ड एक्शन की रचना धींगरा ने कहा कि "आंदोलन में शामिल किसानों की तकलीफों को जानबूझ कर तवज्जो नहीं  देने का  प्रधानमंत्री  का रवैया वही है, जो वे  भोपाल गैस पीड़ितों के लिए अपनाते हैं।"  अब भोपाल के गैस पीड़ित दिसम्बर 27  को 'मन की बात' के वक्त उनका ध्यान खींचने के लिए थाली बजाएँगे। जबकि डाव कार्बाइड के खिलाफ बच्चे की नौशीन खान ने कहा ,"अब वक्त आ गया है कि देश के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रधानमंत्री का ध्यान खींचने के लिए राष्ट्रीय स्तर का  शोर मचाया जाए। आईए इस बड़े शोर की शुरुआत 27 दिसम्बर से सुबह 11  बजे करें।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर