भोपाल नगर निगम ने अपने दिए गए आदेश को लिया वापिस

By सुयश भट्ट | Dec 24, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में मांस बेचेने को लेकर एक आदेश को भोपाल नगर निगम ने रद्द कर दिया है। भोपाल नगर निगम  ने शुक्रवार को मांस दुकानें बंद रखने के आदेश को वापस लिया है। मांस दुकानें अब शुक्रवार को भी खुली रहेंगी। 

इसे भी पढ़ें:गृह मंत्री ने पंचायत चुनाव टालने की राय दी, कहा- किसी की जिंदगी से बड़ा नहीं है इलेक्शन 

हालांकि अपने निर्णय में 8 दिन के अंदर ही संशोधन करते हुए आदेश को निरस्त कर दिया है। इसके कारण अब शुक्रवार को भी मांस दुकानें खुलेंगी।

वहीं मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि बिना लाइसेंस की भोपाल में लोग चिकन-मटन और मछली नहीं बेच पाएंगे। लाइसेंस लेने वाले दुकानदारों को ही मटन-चिकन बेचने की इजाजत दी जाएगी।इसके साथ ही अधिकारियों को सभी दुकानों के लाइसेंस चेक करने के निर्देश दे दिया गया है। वहीं शहर में जगह-जगह लगने वाली मांस मछली की दुकानें एक निश्चित तय स्थान पर लगाने का आदेश दिया गया है। 

प्रमुख खबरें

PM मोदी के आह्वान पर दोनों केन्द्रीय मंत्री एक ही कार से कैबिनेट बैठक में पहुंचे

Bangladesh Border पर जबरदस्त कोहराम, Suvendu Adhikari ने 10 हजार घुसपैठिये भगाये, कई अब भी होल्डिंग सेंटरों में बंद

दिल्ली से अमृतसर के लिए भरी थी उड़ान, PAK एयरस्पेस में घुसा Air India का विमान, मचा हड़कंप!

आगे देखें, अतीत में न अटकें..., Mehbooba Mufti ने Kashmiri Pandits के लिए नए पुनर्वास मॉडल की वकालत की