'टीका लगाओ दुकान खुलवाओ' का संकल्प लेकर भोपाल होगा अनलॉक, वैक्सीनेशन प्रोग्राम पर सरकार का रहेगा फोकस

By सुयश भट्ट | Jun 07, 2021

भोपाल। भोपाल जिला प्रशासन की व्यापारियों के साथ स्मार्ट सिटी कार्यालय में 7 जून की बैठक में दुकानों को खोलने का फैसला किया हैं। प्रशासन ने बताया कि 10 जून से बाजार खुलेंगे। फैसले के मुताबिक, दुकान के सभी कर्मचारियों को वैक्सीन लगाना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं होने पर दुकान को सील कर दिया जाएगा। इसका फैसला प्रशासन और मंत्री विश्वास सारंग समीक्षा ने स्मार्ट सिटी कार्यालय में विभिन्न व्यापारी एसोसिएशन के प्रतिनिधि से चर्चा के बाद लिया।

दरअसल भोपाल को 1 जून से अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिला प्रशासन की ओर से 15 जून तक के लिए जारी आदेश के अनुसार पहले राजधानी में शनिवार को लॉकडाउन की बात कही गई थी। लेकिन सोमवार को लिए गए फैसले के मुताबिक अब सिर्फ रविवार को राजधानी लॉक रहेगी। वहीं रोजाना रात 8 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

इसे भी पढ़ें: जूडा ने की अपनी हड़ताल खत्म करने की घोषणा, आदेश प्राप्त होने के बाद लौटेंगे अपने काम पर

ऐसे खुलेगा मार्किट

हार्डवेयर, बिल्डिंग मटेरियल, इलेक्ट्रानिक्स दुकानें शाम 6 बजे तक खुल सकेगी।

किराना, चश्में, दूध, किराना-नमकीन, स्टेशनरी की दुकान रात 8 बजे तक खुल सकेगी।

होटल-रेस्टोरेंट से टेक होम की सुविधा रहेगी। शराब की दुकान को 11.30 बजे तक खोलने की अनुमति है। 

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: लॉन बॉल्स में Navneet Singh और Dinesh Kumar ने दर्ज की चौथी जीत

Commonwealth Boxing: जादूमणि, अरुंधति और जैस्मीन समेत 6 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Commonwealth Games में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जूडो में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

CJI Surya Kant ने Jaipur में कहा: ऑनलाइन मध्यस्थता पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती