जानिए राकेश टिकैत ने आखिर क्यों कहा भोपाल को भी दिल्ली जैसे घेरेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2022

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मध्य प्रदेश के किसानों को तैयार रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई के लिए भोपाल को दिल्ली बनाना पड़ेगा। मध्य प्रदेश के किसान तैयार रहें। किसान नेता राकेश टिकैत ने मध्य प्रदेश के किसानों को तैयार रहने को कहा है। 

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि तेलंगाना राज्य की कृषि नीति आदर्श है। वहां किसानों को प्रति एकड़ दस हजार रुपए दिए जाते हैं जिससे वे खाद-बीज की खरीदी आसानी से कर सकते हैं। किसानों को वहां बिजली भी फ्री दी जा रही है। ऐसी किसान हितेषी बातें सभी राज्य सरकारों को करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: किसान नेता राकेश टिकैत को मिली जान से मारने की धमकी, अपशब्द भी कहे गए, शिकायत दर्ज 

टिकैत ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि मंत्री कमल पटेल को लेकर कहा कि ये लोग किसानों की बातें करते हैं। भोपाल के किसानों को राकेश टिकैत ने कहा कि जब दिल्ली में किसान आंदोलन हो तो यहां वे भागीदारी करें और जागरूक रहें। कभी भी भोपाल को घेरना पड़ सकता है।

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार