प्रोजेरिया से पीड़ित भोपाल की बेटी बनी एक दिन की डॉक्टर, पिता ने लगाई इलाज की गुहार

By सुयश भट्ट | Dec 13, 2021

भोपाल। अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘पा’ एक चर्चित फिल्म रही है।  जिसमें प्रोजेरिया नामक जेनिटिक डिसऑर्डर से ग्रस्त 12 साल के बेहद बुद्धिमान बालक था। ऐसी ही कहानी भोपाल के शाहजहानाबाद की मजदूर कॉलोनी में रहने वाली 8 साल की गुंजन शाक्य की है।

बताया जा रहा है कि गुंजन भी प्रोजेरिया से ग्रस्त है। डॉ. जीशान हनीफ से उसने एक दिन का डॉक्टर बनने की इच्छा जाहिर की थी। रविवार को मोती मस्जिद के पीछे चहक हॉस्पिटल में गुंजन डॉक्टर बनकर पहुंची और यहां पहुंचने पर अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ ने पुष्पवर्षा कर उसका स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:MP में एक बार फिर बढ़े कोरोना के केस, भोपाल से सामने आए सबसे ज्यादा केस 

गुंजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से एक दिन का डॉक्टर बनने का सपना पूरा में मदद करने की गुहार लगाई थी। जिसके बाद स्थानीय समाजसेवियों ने एक संस्था और निजी अस्पताल से बात कर उसकी डॉक्टर की पूरी ड्रेस तैयार करवाई। 

आपको बता दें कि गुंजन के पिता गोपाल शाक्य मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। गोपाल बताते हैं कि वह पढ़ने लिखने में तेज है लेकिन हमारे पास इसके इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। वह आम बच्चों से काफी बड़ी दिखती है।

इसे भी पढ़ें:सड़क हादसे ने ली जनसंपर्क अधिकारी की जान, शादी से लौटते वक्त हुआ ये हादसा 

उन्होंने आगे बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहती है, लेकिन हमारे पास तो दो वक्त के खाने की व्यवस्था जैसे तैसे हो पाती है। यदि सरकार मदद करे, तो गुंजन के डॉक्टर बनने का सपना साकार हो सकता है।

प्रमुख खबरें

BJP की विचारधारा खत्म, आठ महीनों में दिखेगा असर: राहुल गांधी

इस्तीफे के बाद पद से हटाने की कार्यवाही का कोई संवैधानिक आधार नहीं: Justice Yashwant Varma

Amit Shah बोले: लश्कर आतंकी लतीफ भट के खात्मे के साथ Kashmir 35 साल बाद स्थानीय आतंकियों से मुक्त

Assam में Army Driver का चालान काटने और दुर्व्यवहार करने पर MVI ड्यूटी से हटाई गईं