डांस करते हुए भोपाल के सीनियर डॉक्टर की हार्टअटैक से हुई मौत

By सुयश भट्ट | Oct 19, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में दिल को झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है। पार्टी में डांस करते हुए सीनियर डॉ चंद्रशेकर जैन को अचानक हार्ट अटैक आया और वह गिर गए। उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की और नजदीकी मल्टी स्पेशियलिटी स्मार्ट सिटी अस्पताल में भर्ती कराया  लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

दरअसल घटना रविवार देर शाम की होटल जहांनुमा की है। होटल में डॉक्टरों ने गेट- टुगेदर किया था। इसमें शहर के टॉप लेवल के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद थे। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक साथी डॉक्टर आजी ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा...। डॉ जैन साथी डॉक्टरों के साथ इस गाने पर डांस कर रहे हैं। अचानक वह रुके औ लड़खड़ाकर गिर गए। इसके बाद साथी लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। 

इसे भी पढ़ें:चुनावी दौरे के दौरान कंप्यूटर बाबा के वाहन का हुआ एक्सीडेंट, बाबा ने की जांच की मांग 

आपको बता दें कि डॉ. चंद्रशेकर जैन शहर के प्रसिद्ध फोरेंसिक मेडिसिन विशेषज्ञ रहे हैं। वह 1975 बैच के थे और शहर के दो सबसे पुराने फोरेंसिक एक्सपर्ट में से एक थे। उनके भाई वीरेंद्र जैन ने बताया कि वे रविवार शाम होटल जहांनुमा में डॉक्टर्स की एक पार्टी में गए हुए थे। इस दौरान पार्टी में जब वे डांस कर रहे थे तो उन्हें हार्ट अटैक आया।

प्रमुख खबरें

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द

नेपाल के Mount Manaslu में हिमस्खलन से भारतीय मूल के जर्मन पर्वतारोही और शेरपा की मौत

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां