लंबे ब्रेक के बाद भुवनेश्वर कुमार की टी20 टीम में वापसी, लक्ष्मण ने कहीं ये बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2021

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि इस साल टी20 विश्व कप में भारत के अभियान में भुवनेश्वर कुमार अहम भूमिका निभाएगा और इस तेज गेंदबाज के काम के बोझ के प्रबंधन को प्राथमिकता देने की जरूरत है। चोट के कारण लंबे ब्रेक के बाद भुवनेश्वर ने भारत की टी20 टीम में वापसी की। उन्हें पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान जांघ की मांसपेशियों में चोट लगी थी जिसके कारण वह आईपीएल और फिर आस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो गए थे। लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, ‘‘मुझे बेहद खुशी है कि भुवनेश्वर ने दोबारा फिटनेस हासिल कर ली क्योंकि वह भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण गेंदबाज है, विशेषकर सीमित ओवरों की क्रिकेट में।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जसप्रीत बुमराह के अलावा भारतीय गेंदबाजी क्रम में अगर किसी को नई गेंद और डेथ ओवरों दोनों में गेंदबाजी का अनुभव है तो वह भुवनेश्वर है। ’’ लक्ष्मण ने कहा, ‘‘वह काफी महत्वपूर्ण सदस्य है, हमें भुवनेश्वर कुमार का ख्याल रखना होगा क्योंकि वह नवंबर में विश्व कप में काफी अहम भूमिका निभाने वाला है।’’

प्रमुख खबरें

Bengaluru की चिलचिलाती धूप में मिली ठंडी राहत, Ice Cream मिलते ही खिल उठे मजदूरों के चेहरे

IPL 2026 में Vaibhav Suryavanshi का तूफानी शतक, फिर Injury ने बढ़ाई सनराइजर्स की टेंशन

White House Dinner में Security में बड़ी चूक, हथियार लेकर घुसा शख्स, Washington में हड़कंप

PM Modi का Mamata Banerjee पर सीधा वार, मां, माटी, मानुष नारे को बताया सबसे बड़ा धोखा