By निधि अविनाश | Mar 17, 2022
द कश्मीर फाइल्स फिल्म की चर्चा अब राजनीति गलियारों में भी होने लगी है। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर अब छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का बयान आया है। बुधवार रात को फिल्म देखने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि फिल्म में हिंसा के अलावा कुछ भी नहीं है। सब आधा-अधूरा दिखाया गया है।