भूपेश बघेल ने पीएम से कोविड रोधी टीके की एक करोड़ खुराक उपलब्ध कराने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2021

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य को जुलाई माह में कोविड रोधी टीके के एक करोड़ खुराक उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ राज्य को जुलाई माह में कोरोना वायरस रोधी टीके की कम से कम एक करोड़ खुराक उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया है। बघेल ने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान में कोरोना रोधी टीके की मात्र 9,98,810 खुराक शेष है जो केवल तीन दिन के लिए हैं।

इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं के कोरोना रोधी टीकाकरण संबंधी दिशा-निर्देश जारी

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पत्र में यह भी लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान में कोरोना टीके की मात्र 9,98,810 खुराक शेष है जो केवल तीन दिन के लिए ही पर्याप्त है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ के लिएलक्ष्य निर्धारित किया है कि यदि भारत सरकार से पर्याप्त संख्या में कोरोना टीके प्राप्त हो जाएं तब एक माह में ही सभी पात्र हितग्राहियों को टीके की पहली खुराक लगा दी जाएगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य में व्यापक रूप से जन अभियान भी चलाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत