जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद सियासी हलचल शुरू, बाइडेन ने ट्रंप पर लगाया ये आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति पर जॉर्ज फ्लॉयड की हिरासत में हत्या के बाद राजनीतिक फायदे के लिए नफरत की आग फैलाने का आरोप लगाते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प लंबे समय से अमेरिकी लोकतंत्र की रक्षा करने वाले अधिकारों को खत्म कर रहे हैं। अमेरिका 46 वर्षीय अफ्रीकी-अमेरिकी फ्लॉयड की मौत के बाद देश के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी आंतरिक अशांति से जूझ रहा है। 25 मई को मिनियापोलिस में एक श्वेत अधिकारी ने अपने घुटने से फ्लॉयड की गर्दन दबाई थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद अमेरिका में जोरदार प्रदर्शन शुरू हुए जिसने हिंसक रूप ले लिया। बाइडेन ने मंगलवार को दिए भाषण में कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने कल सेंट जॉन्स चर्च में बाइबिल को पकड़ा। मुझे लगता है कि उन्हें इसे दिखाने के बजाय एक बार इसे खोलना चाहिए था। अगर वह इसे पढ़ते तो वह कुछ सीख सकते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं डर और दुविधा में नहीं रहूंगा। मैं नफरत की आग नहीं भड़काऊंगा। मैं नस्लीय जख्म भरने की कोशिश करुंगा जिसने लंबे समय तक हमारे देश को त्रस्त किया, मैं राजनीतिक फायदे के लिए उनका इस्तेमाल नहीं करुंगा। मैं अपना काम करुंगा और मैं जिम्मेदारी लूंगा न कि दूसरों को जिम्मेदार ठहराऊंगा।’’

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित