अमेरिका-भारत के संबंधों को मजबूत करना जो बाइडेन की होगी उच्च प्राथमिकता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2020

वाशिंगटन। डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन के चुनाव अभियान दल ने कहा कि उनके प्रशासन में दक्षिण एशिया में आतंकवाद बिल्कुल बर्दाशत नहीं किया जाएगा और अमेरिका-भारत के संबंधों को मजबूत करना उनकी उच्च प्राथमिकता रहेगी। बाइडेन के चुनाव प्रचार अभियान दल ने कहा, ‘‘ हमारा मानना है कि भारत और अमेरिका एक स्वाभाविक साझेदार हैं और सत्ता में आने पर भारत-अमेरिका के संबंधों को लगातार मजबूत बनाना हमारे प्रशासन की उच्च प्राथमिकता होगी।’’ उसने कहा, ‘‘ बाइडेन और हैरिस प्रशासन में दक्षिण एशिया,सीमा पार या अन्य आतंकवाद बिल्कुल बर्दाशत नहीं किया जाएगा। हमारा प्रशासन रक्षा और आतंकवाद विरोधी साझेदार के रूप में भारत की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए काम करेगा।’’

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री